दिल्ली एम्स में 22 जनवरी को नहीं बंद होंगी ओपीडी सेवाएं

दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का अपना फैसला वापस लिया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया था। इस पर विपक्ष ने हैरानी जताते हुए इस फैसले की आलोचना की थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते दिनों 22 जनवरी के दिन सभी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया था।

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों ने छुट्टी का एलान किया है। वहीं, सात राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की बिक्री नहीं होगी और ड्राई डे रहेगा।

Related Articles

Back to top button