रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में भीषण गोलीबारी…

रूस के कब्जे वाले डोनेटस्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में रविवार को भारी गोलीबारी में 25 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार बंदरगाह पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद गैस टैंक में विस्फोट हो गया। आग रूस में प्राकृतिक गैस के दूसरे सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी नोवाटेक की साइट पर लगी।

रूस के कब्जे वाले डोनेटस्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में रविवार को भारी गोलीबारी में 25 लोगों की मौत हो गई। रूस द्वारा बनाए गए शहर के मेयर एलेक्सी कुलेमजिन ने कहा उपनगर टेकस्टिलशचिक पर हमले में दो बच्चों समेत 20 अन्य लोग घायल हो गए

मेयर एलेक्सी कुलेमजिन ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना की ओर से यह गोले दागे गए। हालांकि, मामले में कीव ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

रासायनिक परिवहन टर्मिनल में विस्फोट

इधर, रविवार को ही रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर रासायनिक परिवहन टर्मिनल में दो विस्फोटों के बाद आग लग गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बंदरगाह पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद गैस टैंक में विस्फोट हो गया। आग रूस में प्राकृतिक गैस के दूसरे सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी नोवाटेक की साइट पर लगी।रूसी अधिकारी ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

रूस का यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र के एक गांव पर कब्जा

रूस की सेना ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र के एक गांव क्रोखमल्ने पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी और यूक्रेन सेना के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की। इससे पहले गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेटस्क में वेसले नामक बस्ती पर कब्जा करने की जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency