बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट कविता कौशिक ने बिना नाम लिए कंगना रनोट को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर कसा तंज

फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट कविता कौशिक ने बिना नाम लिए कंगना रनोट को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर तंज कसा है। साथ ही कंगना पर तंज सकते हुए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है।

कविता ने अपने ट्विटर अकाउंट प्रियंका की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पति निक के साथ पूजा करती दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कविता ने लिखा, ‘इन्हें पद्मश्री क्यों नहीं मिला? शानदार एक्टर, शानदार इंसान। ग्लोबली सफल…बिना हाथ में झंडा लिए अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाती हैं। और हां इन्होंने कभी किसी सीनियर और आर्टिस्ट की बेइज्जती नहीं की। ये शानदार हैं’।

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनोट को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। हालांकि इस सम्मान के बाद कंगना ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल मचा हुआ है। अवॉर्ड मिलने के बाद एक इवेंट में कंगना ने देश की आज़ादी पर ही सवाल उठा दिया। एक्ट्रेस ने कहा,’1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी। असली आजादी तो 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है’। 

एक्ट्रेस के इस बयान पर जमकर विवाद हो रहा है और उनकी आलोचना की जा रही है। आलोचनाओं के बीच कंगना ने ये भी ऐलान कर दिया है कि अगर वो गलत हुईं तो अपना पद्मश्री वापस कर देंगी। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक किताब का एक अंश शेयर किया और लिखा, ‘सब कुछ बहुत स्पष्ट रूप से उसी इंटरव्यू में 1857 में उल्लेख किया गया है, स्वतंत्रता के लिए पहली सामूहिक लड़ाई… सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जी जैसे महान लोगों के बलिदान के साथ। 1857 मुझे पता है, लेकिन 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था, मुझे पता नहीं है, अगर कोई मेरी जागरूकता बढ़ा सकता है तो मैं अपना पद्मश्री वापस दूंगी और माफी भी मांग लूंगी … कृपया इसमें मेरी मदद करें।’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency