गणतंत्र दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया भाईचारे का संदेश…

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि ‘भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी।’

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि अगर हम सभी देशवासी एकसाथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। संघ प्रमुख ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

संघ प्रमुख बोले- भारत की ताकत असीमित
तिरंगे को सलामी देने के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि ‘भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी। हमारे देश में विविधता में एकता की परंपरा रही है। देश तभी नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है, जब सभी साथ मिलकर भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें।’

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा ’75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर की शुभकामनाएं। जय हिंद।’ गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य उत्सव का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में जहां भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही इस परेड में भारत की संस्कृति और विविधता में एकता की ताकत का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल के गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency