मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, कांगपोकपी में दो गुटों के बीच गोलीबारी

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब हथियारबंद लोग सतांग कुकी के पहाड़ी गांव में घुस आए। इस दौरान उन्होंने फायरिंग कर दी।

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

गोलीबारी में एक स्वयंसेवक की मौत

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक स्वयंसेवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

आपको बता दें कि घायल को इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में से एक के चेहरे पर और दूसरे की जांघ पर छर्रे लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency