कोहरे का कहर : वंदे भारत 1 घंटा 5 मिनट लेट

चंडीगढ़: कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली वंदे भारत निर्धारित समय से 1 घंटे 5 मिनट लेट रही, इसके साथ ही शहीद भगत इंटरनैशनल सिंह एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द, 3 फ्लाइट्स डायवर्ट तथा 39 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। वहीं हावड़ा से वाया चंडीगढ़ कालका जाने वाली कालका मेल उ घंटे और सद्भावना ट्रेन 1 घंटे लेट रही।

इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. राकेश आर. सहाय ने बताया कि सुबह के समय विजिबिलिटी 50 होने के कारण सुबह फ्लाइट्स लेट हुई और एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 10.32 बजे मुंबई के लिए गई। सी.ई. ओ. ने कहा कि दिल्ली, बैंगलोर व दिल्ली की फ्लाइट्स रद्द रहीं। सी. ई. ओ. ने बताया कि फ्लाइट्स संख्या 6ई242 पुणे से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 5.45 बजे वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया, जबकि 6ई6633 बैंगलोर से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 7.55 बजे की फ्लाइट की भी दिल्ली लैडिंग करवाई गई इसके साथ ही सुबह 8.20 बजे मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली विस्तारा की फ्लाइट को भी दिल्ली डायवर्ट किया गया। वहीं दिल्ली व मुंबई की फ्लाइट्स निर्धारित समय से 5-5 घंटे, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई व बैंगलोर की फ्लाइट 4-4 घंटे, जबकि 33 फ्लाइट्स 1 से डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भर सकीं।

Related Articles

Back to top button