लुधियाना के इस इलाके में दहशत का माहौल, जाने पूरा मामला

लाडोवाल के  इलाके में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को चादर में लपेट कर फैंका गया है, वहीं  उसकी पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा बुरी तरह जलाया गया है। सूचना के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button