चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 100 आईफोन सहित 3 किलो सोना बरामद

लुधियानाः डायरैक्टरेच ऑफ रैवेन्यू (डी.आर.डी.) द्वारा सूचना के आधार पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक कार्रवाई की गई, जिसमें टीम को जानकारी मिली थी कि एक तस्कर कुछ आईफोन और सोना दुबई से तस्करी कर भारत लाने का प्रयास कर रहा है। 

जहां टीम ने कड़ी चैकिंग कर एयरपोर्ट से एक तस्कर पकड़ा, जो दुबई से 100 के लगभग आईफोन और 3 किलों के करीब सोना अवैध रूप से आयात कर रहा है, जिसे पकड़ कर टीम ने सरकार के राजस्व को नुकसान होने से बचा लिया और ड्यूटी चोरी होने से बचा ली। वहीं जब इस मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए डी.आर.आई. अधिकारियों को पूछने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

Related Articles

Back to top button