एक्स पर योगी का जलवा, बने भारत के NO-1CM

उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी फॉलोअर्स के मामले में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच पहले नंबर पर आ गए हैं.और देश के वो पहले सीएम बन गए हैं जिनके फॉलोअर्स सबसे ज्यादा है. एक्स अकाउंट पर उनके 27.4 मिलियन फॉलोअर्स है.

बता दें कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बाद योगी तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए है. इसी के साथ यूपी सीएम ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया है. केजरीवाल के 27.3 मिलियन फॉलोअर्स है.राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी सीएम योगी से इस मामले में पीछे रह गए है.

यूपी के अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन पर योगी सरकार को काफी सराहना मिली, विश्व पटल पर भी योगी सरकार के काम की खूब तारीफ हुई. और इतने बड़े इवेंट को हिट कराने के लिए सिक्योरिटी चुस्त रखने के लिए यूपी पुलिस के भी काम की तारीफ हुई.

Related Articles

Back to top button