शादी के बाद मुंबई वापस आए राजकुमार राव और पत्रलेखा को देखकर काफी उत्साहित फैंस कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल ने शादी कर ली है। इन दोनों ने 15 अगस्त को चंडीगढ़ के एक लक्जरी विला में शादी समारोह रखा। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था। शादी के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा वापस मुंबई आ गए हैं। बुधवार को यह कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ।

एयरपोर्ट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हुए। इतना ही नहीं मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रलेखा को देखकर लोग भाभी-भाभी भी चिल्लाने लगे। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा का वीडियो शेयर किया है। उनक यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार नजर आए।

वीडियो में राजकुमार राव ने ढीली सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है, जबकि उनकी पत्नी पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहनी हुई है। उनके मंगलसूत्र ने भी सबका ध्यान खींचा। वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में पैपराजी और लोग पत्रलेखा को भाभी-भाभी कहकर पुकार रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टार कपल के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। शादी के बाद से राजकुमार राव और पत्रलेखा की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर की दोपहर को धूमधाम से शादी की। इसके बाद शाम को भव्य रिसेप्शन पार्टी भी रखी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। शनिवार 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत समारोह हुआ।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency