किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स का नया ट्रेलर आउट

‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स इस साल रिलीज हो रही है। इसका नया ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया है।

ट्रेलर में इंसानों की दुनिया में वानरों की सत्ता और संघर्ष को लेकर झलकियां दिखाई गई हैं। 20th सेंचुरी स्टूडियोज की एक्शन एंडवेंचर फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन वेस बाल ने किया है।

वानरों के कब्जे में धरती और इंसान
फिल्म की कहानी वानर सीजर के शासनकाल के कई पीढ़ियों बाद के समय को दिखाती है, जब धरती पर वानर जातियों का राज हो गया है और इंसान उनके साये में जीने को मजबूर हैं।

कुछ वानर आज भी इंसानों को अपना दोस्त मानते हैं, जबकि बहुत से ऐसे हैं, जो इंसानों का शिकार करते हैं। उन्हें दुश्मन मानते हैं। नये वानर सम्राट से इंसानों को बचाने के लिए एक नौजवान वानर खड़ा होता है, लेकिन इस क्रम में वो कई ऐसे सवालों से गुजरता है, जो उसके अतीत से जुड़े हैं। आने वाले समय वानरों और इंसानों के लिए बेहद अहम होने वाला है।

किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स में ओवेन टीग, केविन डुरंड, पीटर मैकन और रिक जाफा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म देश में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

कब शुरू हुई प्लैनेट ऑफ द एप्स फ्रेंचाइजी?
इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 में फिल्म राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ एप्स के साथ शुरू हुई थी, जो इसी नाम से आई फिल्मों की रीबूट थी। पुरानी फिल्मों को मिलाकर इस फ्रेंचाइजी की यह सातवीं फिल्म थी।

2014 में इसकी सीक्वल फिल्म डॉन ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स आई थी। 2017 में इसकी तीसरी फिल्म वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स रिलीज हुई थी। ये तीनों फिल्में चिम्पाजी सीजर की कहानी दिखाती हैं, जिसकी बुद्धि एक प्रयोग के बाद बेहद तीक्ष्ण हो जाती है और धीरे-धीरे बाकी वानरों, चिम्पाजी और गोरिल्ला का भी इवॉल्यूशन होता है।

वानरों के इवॉल्यूशन को अपने लिए खतरा मानते हुए इंसान उन पर हमला करते हैं, मगर सीजर उसे रोकता है और इंसानी दोस्तों की मदद से एक संतुलन कायम करता है। सीजन सभी वानरों के लिए एक सुरक्षित घर बनाने में कामयाब रहता है। तीसरी फिल्म में सीजर की मृत्यु हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency