भारतीय तटरक्षक बल में 260 नाविक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। आइसीजी द्वारा रोजगार समाचार में प्रक्राशित कराए गए नाविक भर्ती (ICG Navik Recruitment 2024) विज्ञापन के अनुसार नॉर्थ, वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और अंडमान एवं निकोबार रीजन/जोन में कुल 260 नाविक की भर्ती की जानी है।

ऐसे करें आवेदन
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक भर्ती (ICG Navik Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindiancoastguard.cdac.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार, 13 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 27 फरवरी तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आवेदन से पहले जानें योग्यता
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मैथ और फिजिक्स विषयों के साथ 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम तथा 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2002 से पहले तथा 31 अगस्त 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों के 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button