नातिन की शादी में खूब थिरके थे धर्मेंद्र, एक्टर ने शेयर किया अपना डांस वीडियो

बॉलीवुड के देओल पर परिवार में बीते महीने शहनाई बजी थी। धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी रचाई थी, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

पूरा परिवार इस शादी में शामिल हुआ था। नाना धर्मेंद्र से लेकर मामा सनी और बॉबी देओल भी इसका हिस्सा रहे थे। वहीं इस शादी के 10-12 दिन बाद अब धरम पाजी ने शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में ग्लास लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

नातिन की शादी में धर्मेंद्र का डांस
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नातिन की खुशी के मौके पर शामिल हुए थे। वीडियो में धरम पाजी पहले तो बैठे-बैठे डांस करते दिखते हैं , लेकिन फिर वो गाना सुनकर खुद को रोक नहीं पाते और खड़े होकर थिरकने लगते हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, मेरी नातिन की खुशी के मौके पर।

बॉबी देओल ने भी किया था डांस
पापा धर्मेंद्र से पहले बॉबी देओल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामा बॉबी ने सुपरहिट गाने जमाल कुडु पर सिग्नेचर स्टेप किया था। मामा बॉबी देओल का जमाल कुडु देख स्टेज पर हर कोई तालियां बजाने लगा था। इतना ही नहीं वहां मौजूद लड़के वाले भी एक्टर का डांस देखते रहे गए थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency