अमेरिका के कैनसस सिटी में परेड के दौरान गोलीबारी, एक की मौत…

अमेरिका के मिसौरी के कैनसस सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हो गए हैं।

चीफ्स सुपर बाउल परेड के बाद गोलीबारी
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गोलीबारी की ये घटना कैनसस सिटी में चीफ्स की सुपर बाउल जीत के बाद निकाली गई परेड के दौरान हुई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया
कैनसस सिटी मिसौरी की प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने यह जानकारी दी। पुलिस विभाग ने बताया कि यूनियन स्टेशन के आसपास गोलीबारी की गई है। पुलिस ने दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है।

गोलीबारी की घटना में कई लोग हुए घायल
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कैनसस सिटी पुलिस विभाग के प्रवक्ता जेक बेचिना के हवाले से बताया कि बुधवार को हुए समारोह में लगभग दस लाख परेडगोर्स और 600 कानून प्रवर्तन अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी। इस गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency