पापा रणधीर कपूर के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने जमकर लुटाया प्यार

अपने दौर में कल आज और कल जैसी कई शानदार मूवीज करने वाले दिग्गज कलाकार रणधीर कपूर को भला कौन नहीं जानता। कपूर खानदान से नाता रखने वाले रणधीर आज 15 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और फैमिली के सदस्य बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच रणधीर कपूर की बेटी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पिता को निराले अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

करिश्मा कपूर ने पिता दी जन्मदिन की बधाई
पिता को रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देने के मामले में करिश्मा कपूर कहां पीछे रहने वाली थीं। रणधीर के 77वें जन्मदिन के खास मौके पर करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट में राजा हिंदुस्तानी एक्ट्रेस ने रणधीर के साथ अपने बचपन की एक अनसीन फोटो को साझा किया है।

करिश्मा के इस तस्वीर पर गौर करने पर आप देखेंगे कि वह अपने पिता की गोद में बैठी हुईं नजर आ रही हैं। बचपन में अदाकारा कितनी क्यूट थीं, उसका अंदाजा आप इस फोटो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। करिश्मा कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्रिय पापा, आप बेहद हैंडसम, मजेदार, दयालु किस्म के शख्स हो।

कुछ इस तरह से करिश्मा कपूर ने फादर रणधीर कपूर के बर्थडे के पर मजकर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर करिश्मा और रणधीर की इस अनसीन फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

मर्डर मुबारक से कमबैक करेंगी करिश्मा
फिल्मी दुनिया में करिश्मा कपूर को वापसी करते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। लेकिन अब उनको इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही करिश्मा कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक में दिखेंगी, जोकि 15 मार्च को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency