राकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी ने शादी से पहले किए बप्पा के दर्शन

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आखिरकार अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। चार दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से पति-पत्नी के रूप में जिंदगी का लुत्फ उठाएंगे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक-दूसरे को करीब 4 सालों तक डेट किया है और उनकी शादी की खबरें जब से सामने आई हैं, उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं। अखंड पाठ और ढोल नाइट के बाद अब रकुल और जैकी ने शादी से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

रकुल और जैकी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
होने वाली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह शादी से पहले दूल्हेराजा जैकी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। शनिवार को दूल्हा-दुल्हन एक साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए। इस दौरान जैकी के हाथ में एक तोहफा भी था।

ब्लश पिंक कलर के शरारा में रकुल प्रीत बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। रकुल ने पोनीटेल के साथ इयररिंग्स पहनी थी और काला चश्मा लगाया था। वहीं, जैकी ग्रीन कुर्ता के साथ ब्लैक पैंट में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

कब सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी?
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्में मुंबई और गोवा दोनों जगह हो रही हैं। 15 फरवरी को रकुल और जैकी की ढोल नाइट सेरेमनी होस्ट की गई थी। जैकी के घर में ग्रीन शरारा पहने पहुंचीं दुल्हन ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया था।

ढोल नाइट के बाद गोवा में रकुल और जैकी की शादी की बाकी रस्में होंगी। दोनों की शादी के फंक्शन 19 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। 21 फरवरी 2024 को कपल गोवा में धूमधाम से शादी रचाएगा और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency