ईरान के दो युद्धपोत औपचारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे

श्रीलंकाई नौसेना के साथ सहयोग मजबूत करने के लिए दो ईरानी युद्धपोत-आइआरआइएनएस बुशहर और टोन्ब औपचारिक यात्रा पर शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे। ईरान के युद्धपोत ऐसे समय में श्रीलंका पहुंचे हैं जब कोलंबो लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हाउती विद्रोहियों के हमलों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। आरोप लगाया गया कि हाउती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन है।

श्रीलंकाई नौसेना ने किया स्वागत
श्रीलंकाई नौसेना ने दोनों युद्धपोतों का स्वागत किया। बुशहर 107 मीटर लंबा है। इसमें चालक दल के 270 सदस्य हैं। जबकि टोन्ब 94 मीटर लंबा है। इसमें चालक दल के 250 सदस्य हैं। युद्धपोतों के कमांडिंग अधिकारी देश में अपने प्रवास के दौरान पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर और श्रीलंकाई नौसेना के महानिदेशक से मुलाकात करने वाले हैं।

ईरानी जहाजों के चालक दल के सदस्यों को श्रीलंका में कई पर्यटक केंद्रों का दौरा करने का अवसर मिलेगा। ईरानी युद्धपोत 19 फरवरी को श्रीलंका से रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency