पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी, दिल्ली में आंधी और बिजली के साथ बारिश के आसार

पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी के कारण पारा लुढ़कने वाला है। जम्मू कश्मीर-उत्तराखंड समेत कई पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी के आसार है। वहीं, दिल्ली में दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ रही है लेकिन जल्द ही एकबार फिर तापमान लुढ़कने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आंधी, तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने वाली है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान ओलावृष्टि का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आंधी चलने का भी अलर्ट है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसके कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है। तापमान में कमी आने के चलते एक बार फिर ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह हल्की धुंध हो सकती है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में वर्षा-बर्फबारी के आसार
जम्मू कश्मीर में रविवार से अगले चार दिन तक भारी वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने कश्मीर में कई जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, ओडिशा के उत्तरी तट और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई। हरियाणा में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रही। बिहार और तटीय ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी, 2024 को तेज हवाओं के साथ अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। पंजाब में 19 और 20 फरवरी 2024 को तेज हवाओं के साथ अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency