युवा पेशेवर योजना के तहत तीन हजार भारतीयों को ब्रिटेन जाने का मिलेगा वीजा

ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना (India-UK Young Professionals Scheme) के तहत तीन हजार पात्र भारतीयों के लिए वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्रिटेन सरकार ने इसकी घोषणा की है। इस योजना के तहत 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है। इसमें एंट्री बैलट सिस्टम से लिया जाता है।

भारतीय युवाओं को मिलेगा अवसर
बता दें कि नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा कि यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक बेहतरीन अवसर है।

Related Articles

Back to top button