जियो फाइनेंशियल के शेयर में आई शानदार तेजी

आज शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में आई तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) का भी अहम भूमिका है। आज जियो फाइनेंशियल के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है।

खबर लिखते वक्त जियो फाइनेंशियल के शेयर (Jio Financial Share Price) 30.60 अंक या 10.10 फीसदी की तेजी के साथ 333.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर (Reliance Industries Share Price) 2,988.80 रुपये प्रति शेयर के इंट्रा-डे उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जियो फाइनेंशियल के शेयर में आई तेजी के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

बता दें कि 13 फरवरी 2024 को रिलांयस इंडस्ट्रीज का एम-कैप 20 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी है जिसका बाजार मूल्यांकन 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button