बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम के मिशन से कोहराम, पहले ही दिन हुई तगड़ी कमाई

2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य धर (Aditya Dhar) ने एक बार फिर ‘घाटी’ की सच्ची कहानी दुनिया के सामने पेश की है। आदित्य धर की नई पेशकश ‘आर्टिकल 370’ शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की घाटियों में हिंसा सालों से चली आ रही है। तमाम इंतजाम के बावजूद आए दिन हिंसा होती रहती है। साल 2019 में सरकार ने अचानक जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषाधिकार को खत्म कर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया था। ‘आर्टिकल 370’ मूवी इसी कहानी को बयां करती है।

फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam ), प्रियमणि (Priyamani), अरुण गोविल, राज अर्जुन और सुमित कौल जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म खूब विवादों में रही। इसे पॉलिटिकल एजेंडा बताया गया। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन सफलता का झंडा गाड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई आर्टिकल 370
‘आर्टिकल 370’ का ओपनिंग डे शानदार रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा-खासा कारोबार किया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, यामी गौतम की मूवी ने भारत में 6.12 करोड़ का बिजनेस किया है।

वीकेंड पर धमाल मचाएगी यामी की फिल्म?
अगर शुक्रवार को 99 रुपये टिकट ऑफर नहीं होता तो शायद फिल्म इससे ज्यादा का बिजनेस भी कर सकती थी। हालांकि, शनिवार और रविवार को मूवी के कारोबार में बड़ा उछाल आने की संभावना है। फिल्म को ऑडियंस से भी पॉजिटिव रिव्यू मिला है और लोगों ने कहानी को एन्जॉय किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म धमाल मचा देगी।

‘आर्टिकल 370’ का निर्माण यामी गौतम के पति व ‘उरी’ के निर्देशक आदित्य धर ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। निर्देशन का जिम्मा आदित्य सुहास जांभे के कंधे पर था, जिसे उन्होंने बारीकी के साथ निभाया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency