पीवी सिंधु का Indonesia Masters में सफर हुआ खत्म, सेमीफाइनल मुकाबल में यामागुची के हाथों मिली हार

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का Indonesia Masters में सफर खत्म हो गया है। शनिवार को जापान की टॉप सीड अकाने यामागुची के हाथों उनको सेमीफाइनल मुकाबल में हार मिली। पहला गेम में 21-13 से जीतने के बाद सिंध को दूसरे गेम में 21-9 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

दो बार की ओलिंपिक मेडल विजेता सिंधु शनिवार 20 नवंबर को इडोनेशिया ओपन सेमीफाइनल मुकाबले में लय में नजर नहीं आई। पहले गेम में थोड़़ी बहुत टक्कर देने वाली सिंधु दूसरे गेम में एक तरफा हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्टार ने तुर्की की नेसलिन यिगिट को महज 35 मिनट में 21-13, 21-10 से पीटकर खितााब की तरफ कदम बढ़ाया था।

सिंधु के खिलाफ जापानी खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की और 6 अंक हासिल किए और 1 गंवाया। हालांकि यहां से भारतीय स्टार ने वापसी की और लगातार अंक हासिल करते हुए अंतर को 7-10 किया। लेकिन पहले गेम में इसके बाद सिंधु को यामागुची ने कम मौके दिए। स्कोर 10-19 होने के बाद यह तय हो गया कि अब भारतीय स्टार की वापसी मुश्किल है। पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर जापानी खिलाड़ी ने बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे गेम में तो यामागुची और भी आक्रामक नजर आई। सिंधु पूरी तरह से इस गेम में बेअसर नजर आई। स्कोर लाइन 7-2 हुआ लेकिन अंकों का अंतर लगातार कम करने में नाकाम रही। जापानी खिलाड़ी ने 21-9 से दूसरा गेम जीतकर फाइनल में जगह पक्की की।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency