हेल्थकेयर में विशेष योगदान देने पर इंदौर की डॉ दीप्ति को अमेरिका के विवि ने दिया सम्मान

इंदौर में रहने वाली डॉ दीप्ति सिंह हाडा को हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में अहम योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अमेरिका के एक विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है।

बता दें कि अमेरिका की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी उन व्यक्तियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों और समुदायों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बीते दिनों कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया संसद मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा को हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। हाडा ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होना मेरे लिए गर्व का क्षण है। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में योगदान जारी रखने के लिए तत्पर हूं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency