एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक, बेहद क्लासी होता है दीपिका पादुकोण का हर लुक

अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वालीं बॉलीवुड की धमाकेदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज ही उन्होंने और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। दरअसल, दीपिका मां बनने वाली हैं और वो आगामी सितंबर के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ये खबर आनेे के बाद उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें सोशल मीडियाा पर बधाईयां दे रहे हैं।

दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। उनका नाम ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन पर हर तरह का आउटफिट काफी क्लासी लगता है। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में वो बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। उनके लुक को टक्कर देना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। ऐसे मे आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ क्लासी लुक्स दिखाएंगे।

साड़ी
हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड शो के दौरान ही दीपिका को साड़ी में देखा गया। अक्सर वो इवेंट्स में साड़ी पहनकर ही जाती हैं। साड़ी में एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत दिखती हैं, कि आप उन्हें देखकर उनपर से नजरें नहीं हटा सकते।

सूट
हर भारतीय महिला की तरह दीपिका भी पूजा-पाठ के दौरान सूट पहनना पसंद करती हैं। उनपर सूट लगता भी काफी खूबसूरत है। अक्सर इस तरह की तस्वीरें वो साझा करती रहती हैं।

फ्लोरल ड्रेस
दीपिका की तस्वीरों को देखकर लगता है, कि उन्हें फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद है। उनके पास इस तरह की काफी ड्रेस हैं। खास बात ये है कि उनपर ये फ्लोरल प्रिंट लगता भी काफी खूबसूरत है। ऐसे में वो अक्सर इसे पहनती हैं।

लहंगा
लहंगे में तो दीपिका वाकई बेहद खूबसूरत लगती हैं। चाहे बात करें उनके ब्राइडल लहंगा लुक की, या फिर किसी और लुक की, लहंगा उनके ऊपर काफी खूबसूरत दिखता है। लहंगा पहनकर वो अपना ग्लैमरस लुक भी दिखा चुकी हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन
दीपिका पादुकोण का ये ब्लैक गाउन लुक लोगों को बेहद ही पसंद आया था। अपने मरमेड स्टाइल ब्लैक गाउन लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलैस कैरी किया था। इसके साथ ही उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स भी अटैच हैं, जो उनके लुक को क्लासी बना रहे थे।

पैंट सूट
दीपिका का ये पैंट सूट लुक लोगों को काफी पसंद आया था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग गोल्डन केप भी पहना था। इसके साथ ही कानों में डायमंड ईयररिंग और अलग टाइप का मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button