यूपी: एनएचएआई ने 31 मार्च तक बढ़ाई फास्ट टैग के केवाईसी की सीमा

फास्ट टैग उपभोक्ताओं को एनएचएआई ने बड़ी राहत दी है। अब फास्ट टैग की केवाईसी के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इससे पहले 29 फरवरी तक यह सीमा थी।

सूत्रों का कहना है कि एनएचएआई ने फास्टैग के लिए केवाईसी अनुपालन की समय सीमा एक माह के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले 31 जनवरी और फिर 29 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया था।

कहा गया था कि अपूर्ण केवाईसी वाले फास्ट टैग 29 फरवरी, 2024 के बाद बैंकों की ओर से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। फास्ट टैग के देश भर में कुल आठ करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता हैं।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय