शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की सभी रस्में गुजरात के जामनगर में संपन्न हो रही हैं। भले ही इनकी शादी जुलाई में होगी लेकिन जिस तरह से इनकी शादी की प्री वेडिंग रस्में आयोजित की जा रही हैं, वो देखने लायक हैं।

इनकी शादी की रस्में 1 मार्च यानी कि आज से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी। इन कार्यक्रमों में शरीक होने के लिए दुनियाभर से टेक, हॉलीवुड और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां जामनगर के लिए पहुंच रही हैं। हर कोई अब शादी की रस्मों में अंबानी परिवार की महिलाओं का शाही अंदाज देखना चाहता है।

दरअसल, चाहे कोकिला बेन अंबानी की बात करें, या फिर बात करें ईशा अंबानी की, अंबानी परिवार की हर महिला अपने शाही अंदाज से लोगों को इंप्रेस करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको अंबानी परिवार की महिलाओं के कुछ रॉयल लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनंत अंबानी की शादी और शादी की रस्मों में इन सभी का लुक कैसा होगा।

कोकिला बेन अंबानी
दिंवगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन अंबानी अक्सर कार्यक्रमों में सीधे पल्लु की साड़ी पहने देखी जाती हैं। माथे पर बिंदी और गले में नेसपीस उनके सादगी भरे लुक को और खूबसूरत बनाता है। अनंत और राधिका की शादी की रस्मों में लोग उन्हें भी देखना चाहते हैं।

टीना अंबानी
अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका हर लुक बेहद खूबसूरत होता है। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस शाही शादी की रस्मों में भी टीना अंबानी खूबसूरत अंदाज में दिखाई देंगी।

नीता अंबानी
नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो जो भी पहनती हैं, वो फैशन बन जाता है। खास तौर पर बात करें उनके ज्वेलरी और आउटफिट कलेक्शन की, तो उनके पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे और साड़ी हैं। ऐसे में हर कोई छोटे बेटे की शादी में नीता अंबानी का रॉयल लुक देखने को बेताब है।

श्लोका अंबानी
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी रॉयल्टी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनका हर लुक बेहद खूबसूरत होता है। हाल ही में उन्होंने प्रेगनेंसी शूट भी कराया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनका हर लुक शाही ही लगता है।

ईशा अंबानी
अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी अपने छोटे भाई की शादी के लिए लंबे समय से तैयारी कर रही हैं। वो हाल ही में शादी की एक रस्म में अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनकर सामने आईं थीं। इससे पहले भी कई बार उनका रॉयल अंदाज देखने को मिला है।

Related Articles

Back to top button