कृष्ण कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय के चाचा कृष्ण कुमार पांडेय ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। रितेश को भाजपा ने अंबेडकरनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

वे बीते दिनों ही बसपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय के चाचा हैं। रितेश को बीजेपी ने अंबेडकरनगर संसदीय सीट से टिकट भी दे दिया है।

वे बसपा के टिकट पर सुल्तानपुर जनपद की इसौली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी रंजना पांडेय को कांग्रेस ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में टिकट दिया था। रंजना फिलहाल कांग्रेस में बनी रहेंगी।

कक्कू ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजे पत्र में लिखा कि व्यक्तिगत कारण से वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button