यूपी : लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में आई बड़ी गिरावट

पश्चिमी यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। लोगों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास हो गया है। वहीं, तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तक हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान आठ डिग्री नीचे आ गया है। वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मेरठ में मंगलवार को तेज हवा ने सर्दी का अहसास कराया।   

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों दिन का तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया था, जिस कारण गर्मी तेजी से बढ़ने लगी थी। फिर एक साथ मौसम में बदलाव आ गया। दिन के तापमान में एक डिग्री व रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। बुधवार से आसमान पर बादल मंडराते रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दो दिन तक ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency