इस महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट

हाल ही में टीवी की पार्वती यानी कि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया शादी के बंधन में बंध गई हैं। राजस्थान के रणथंभौर में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी काफी शाही अंदाज में संपन्न हुई। उनका वेडिंग लुक भी सभी को बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लाल रंग का फिशकट लहंगा पहना था। लोगों का कहना था कि, शादी में वो बिल्कुल टीवी की पार्वती लग रहीं थीं। उन्होंने मेकअप भी उसी तरह से किया था।

ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन हम आपको एक्ट्रेस के ही कुछ ऐसे लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भोलेनाथ की पूजा के वक्त कैरी कर सकती हैं। दरअसल, सोनारिका के एथनिक लुक्स काफी खूबसूरत और सादगी भरे होते हैं। ऐसे में आप भी उनसे टिप्स लेकर अपना खूबसूरत अंदाज और सादगी भरा अंदाज लोगों को दिखा सकती हैं। अगर आप ऐसा लुक कैरी करेंगी, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

कॉटन की साड़ी
अगर आप कॉटन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह की पीच रंग की साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस साड़ी के साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ अगर गले में हल्का सा नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।

सिल्क की साड़ी
हर पूजा के लिए सिल्क की लाल और पीले रंग की साड़ी सबसे सही रहती है। ऐसी साड़ी पहनकर आप अपना सादगीभरा अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में मेसी बन बनाकर गजरा जरूर लगाएं। कानों में हैवी ईयररिंग्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

चिकनकारी शरारा
अगर सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह का चिकनकारी शरारा सूट आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है। आप चाहें तो इसके साथ कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेसी पोनीटेल बना सकती हैं।

कलरफुल अनारकली
पूजा में पहनने के लिए लाल, पीला और हरा रंग सबसे सही माना जाता है। ऐसे में आप भी इन तीनों रंगों से मिलकर बना कलरफुल अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकते हैं। इसके साथ हैवी दुपट्टा देखने में खूबसूरत लगेगा।

बांधनी सूट
आपने अक्सर पूजा में लड़कियों और महिलाओं को शादी-विवाह में बांधनी प्रिंट की साड़ी पहने देखा होगा। ये पूजा केे लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप पूजा के दौरान इसी तरह का बांधनी प्रिंट का सूट पहनकर जा सकती हैं।

Exit mobile version