महिला दिवस पर इन सितारों ने दीं शुभकामनाएं

आज का दिन हर महिला के लिए बेहद खास और अहम है। आज शुक्रवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। राजनीति से लेकर सिनेमा के क्षेत्र तक महिलाएं सब में आगे हैं। फिल्मों की बात करें बदलते सिनेमा के साथ महिलाओं को केंद्र में रखकर खूब कहानियां लिखी जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्ट साझा कर इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अलग-अलग काम करती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने लिखा, ‘वह हम हैं… हम सब हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।’

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी पोस्ट साझा कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शिल्पा ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथों से दिल बनाते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा ने तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, ‘सभी बाधाओं को तोड़ना, हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। अन्तर्भाव हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को अपना रही हैं। महिला दिवस 2024।’

इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। माधुरी ने ये वीडियो रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट से साझा किया है। वीडियो में वह ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं, टीवी अभिनेत्री अदा खान ने भी वीडियो शेयर कर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अदा ने वीडियो साझा कर लिखा, ‘मन अनेक, भावना एक, हम सब, आज हर दिन जश्न मना रहे हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।’

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय