बिग बॉस 17 में नजर आए सिंगर औरा ने गाया असम का मशहूर गाना

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए कोरियन सिंगर औरा (K-Pop Singer Aoora) ने इंडियन लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। औरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

अब सिंगर ने अपनी कुछ नई फोटोज साझा की है, जिसमें वह असम लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह असम के पारंपरिक लुक में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं औरा अपनी आवाज में असम गाना भी गाते दिख रहे हैं।

औरा का नया वीडियो
औरा ने अपने इंस्टाग्राम पर असमी गाना ‘सेक्सेकी पोरुआ’ गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसे सुन सिंगर के फैंस बेहद खुश हुए। इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो को कैप्शन में लिखा है, “मुझे असम बीट्स पसंद हैं। मुझे असम की चाय पसंद है। मुझे पीठा पसंद है।”

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “हमारे राज्य और हमारे गीत के लिए प्यार के लिए धन्यवाद। दूसरे यूजर ने लिखा- “भाई सचमुच आपने बहुत अच्छा गाया। तीसरे फैन ने लिखा- वाह औरा सर, मैं आपको अपने प्यारे असम में देखकर बहुत खुश हूं। आशा है कि आप हमारी परंपराओं और हमारे गीत को पसंद करेंगे।”

कौन हैं के-पॉप सिंगर औरा
10 जनवरी 1986 को जन्मे पार्क मिन-जुन (Park Min-Jun) का असली नाम पार्क ग्युन-ए (Park Geun-E) है, जिन्हें औरा के नाम से जाना जाता है। वह सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर भी हैं। साथ ही वह साउथ कोरियन ब्वॉय बैंड डबल-ए (Double-A) के मेंबर हैं। साल 2009 में औरा ने ‘लव बैक’ म्यूजिक एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी। औरा ने सोलो डेब्यू 2014 में ‘बॉडी पार्ट’ से किया था।

Related Articles

Back to top button