फाल्गुन पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान

सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को मनाई जाएगी। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस अवसर पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि मिलती है। इसके अलावा इस दिन दान करने का भी अधिक महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन विशेष चीजों का दान करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

इन चीजों का करें दान

  • सनातन धर्म में किसी भी पर्व पर विशेष चीजों का दान करने का अधिक महत्व है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़े और दक्षिणा का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करें और पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके पश्चात कन्याओं को खीर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन गौ दान करना बेहद कल्याणकारी माना गया है।

फाल्गुन पूर्णिमा 2024 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च, 2024 दिन रविवार को सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 25 मार्च, 2024 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency