दिल्ली व एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, बंगाल-झारखंड समेत इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश

उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला बरकरार है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। IMD ने बताया कि दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम ताममान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।

उत्तराखंड में बढ़ेगा पारा
वहीं, उत्तराखंड में सुबह और शाम के समय ठंड होने के बावजूद दिन में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

बंगाल-ओडिशा समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट
IMD ने कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 17 से 20 मार्च के बीच ओलावृष्टि और तूफान के चलने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 17 से 20 मार्च के बीच मध्य प्रदेश, 16 से 19 मार्च के दौरान विदर्भ में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही 17 से 19 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16, 18 और 19 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency