कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कपूर को जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कपूर से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि कपूर को जलाने से कई चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं और घर की नकारात्मकता खत्म होती है। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

करें ये उपाय

  • पूजा-अर्चना करने के बाद कपूर को घी में भिगोकर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। कपूर का धुआं शुभ प्रभावशाली माना गया है। माना जाता है कि इस धुंए के असर से घर की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर की नकारात्मकता खत्म होती है।
  • अगर आप परिवार में विवाद और मनमुटाव की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाद और मनमुटाव की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • पैसों की तंगी से निजात पाने के लिए कपूर को चमेली के तेल में मिक्स करके जलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
  • माना जाता है कि कपूर और लौंग को जलाने से घर की सभी मुश्किलें समाप्त होती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि कपूर और लौंग को एक साथ जलाने के बाद उसे पूरे घर में जरूर घूमाएं। इस उपाय को 5 दिन लगातार करें, जिससे शुभ परिणाम आपको जल्द ही दिख जाएंगे और आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency