महारष्ट्र: परभणी में पुल से नीचे गिरी राज्य परिवहन की बस, 30 यात्री घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार सुबह राज्य परिवहन की एक बस एक पुल से गिर गई। इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं। इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस ने अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन परभणी के जिंतुर से सोलापुर की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित परभणी के जिंतूर तालुका के अकोली में एक पुल से नीचे गिर गया।

परभणी के पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने कहा, लगभग 30 यात्रियों को चोटें आईं हैं और उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि घायल लोगों को शुरू में जिंतूर में एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया और बाद में परभणी शहर के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency