एचपीसीएल में इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) राजस्थान की ओर से इंजीनियरिंग, मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं और इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे आज यानी 20 मार्च 2024 से इस इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र एचपीसीएल राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in पर जाकर भरा जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 तय की गयी है।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा/ बीएससी आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले एचपीसीएल राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद करियर सेक्शन में CURRENT OPENINGS में जाकर भर्ती से संबंधित बॉक्स में Click here to Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको मांगी गयी सभी डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये के साथ जीएसटी शुल्क 180 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency