नई दुल्हन अपने पास जरूर रखें इस तरह के फुटवियर

हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है। शादी के बाद से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। रहने वाले घर के साथ-साथ लड़की के खाने-पीने और रहन-सहन में भी काफी बदलाव आता है।

लड़कियां अपनी शादी के वक्त काफी नर्वस महसूस करती हैं, ऐसे में उनके घरवाले इस बात का पूरा ध्यान रखते कि शादी में हर एक चीज लड़की की पसंद की हो, ताकि वो खुश रहे। इसी के चलते हर लड़की अपनी शादी से पहले काफी तैयारी करती है। वो अपनी शादी के जोड़े से लेकर शादी के बाद पहनने वाले परिधानों को काफी बारीकी से पसंद करती है।

अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फुटवियर के बारे में बताएंगे, जो हर नई दुल्हन के पास होना बेहद जरूरी होता है। ये सभी फुटवियर ना सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि साथ में ये हर लुक के साथ कमाल के लगते हैं।

कोल्हापुरी चप्पल
शादी के बाद कई तरह की रस्में होती हैं, जिसमें नई दुल्हन को शामिल होना ही पड़ता है। इसके साथ ही रिश्तेदारों के यहां भी जाना पड़ता है। ऐसे में कोल्हापुरी चप्पल आपके पास जरूर होनी चाहिए। ये काफी आरामदायक होती है। खास बात ये है, कि इसे उतारने के लिए आपको हाथ का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मोजरी
शादी के बाद अगर आप सूट पहनेंगी तो इसके साथ मोजरी देखने में कमाल की लगेगी। ये काफी आरामदायक भी होती हैं। ऐसे में आप इसे अपने साथ जरूर रखें। खास बात ये है मोजरी ज्यादा महंगी नहीं आती हैं तो आप एक से ज्यादा जोड़ी मोजरी अपने साथ रख सकती हैं।

पैंसिल हील्स
बहुत सी लड़कियों को हर आउटफिट में ग्लैमरस दिखना होता है। ऐसे में पैंसिल हील्स इसमें आपकी मदद कर सकती है। वेस्टर्न के साथ-साथ आप इसे एथनिक के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

स्टिलेटोज
अगर आपको क्लासी लुक पसंद है, तो इस तरह की स्टिलेटोज अपने कलेक्शन में शामिल जरूर करें। ये साड़ी के अलावा सूट और वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी काफी क्लासी लुक देती है।

वेजेस
वेजेस खरीदते वक्त देख लें कि इसमें इलास्टिक ना लगी हो, ताकि इसे पहनने और उतारने के लिए आपको हाथ की जरूरत नहीं पड़े। हील्स वाली वेजेस पहनने में भी काफी आरामदायक होती हैं।

Related Articles

Back to top button