हरियाणा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में 106 पदों की भर्ती

हरियाणा सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। हरियाणा राज्य सरकार के अधीन सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती (BPSMV Sonipat Recruitment 2024) के लिए विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा 15 मार्च को जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पदों की कुल 106 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 22 मार्च से शुरू हो रही है। पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार घोषित अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2024 तक अपना अप्लाई कर सकते हैं।

BPSMV Sonipat Recruitment 2024: कहां और कैसे करें आवेदन?
ऐसे में जो उम्मीदवार भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत द्वारा विज्ञापित पदों पर भर्ती (BPSMV Sonipat Recruitment 2024) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, bpsmv.ac.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उन्हें 2000 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये तथा SC/ST/BC-A/BC-B/EWS वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये ही है।

BPSMV Sonipat Recruitment 2024: आवेदन से पहले जानें योग्यता
BPSMV द्वारा जारी भर्ती (BPSMV Sonipat Recruitment 2024) अधिसूचना के अनुसार परीक्षा नियंत्रक पदों के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही लेक्चरर के तौर पर 15 वर्ष या असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर या रिसर्च का 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता की जानकारी उम्मीदवार भर्ती (BPSMV Sonipat Recruitment 2024) अधिसूचना में देखें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency