एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL Exam 2023) के टियर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ टियर 2 परीक्षा का प्रश्न पत्र भी अपलोड कर दिया है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा के टियर- II के प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है।”

उम्मीदवार 08 अप्रैल तक एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं या उनका प्रिंट आउट ले सकते हैं। नोटिस में एसएससी ने कहा है “उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर संबंधित प्रश्न पत्र के साथ उत्तर कुंजी और इसके साथ ही स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि इसके बाद यह संभव नहीं होगा।”

यहां देख सकते हैं अपने अंक
आयोग ने बताया कि योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक पुरानी एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। SSC CHSL अंतिम परिणाम फरवरी में घोषित किए गए थे। नियुक्ति के लिए कुल 1,211 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया था।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
  • पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency