नाइजीरिया मेनिनजाइटिस के खिलाफ नया टीका पेश करने वाला पहला देश बना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि नाइजीरिया मेनिनजाइटिस के खिलाफ क्रांतिकारी नया मेन5सीवी टीका पेश करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। यह टीका इस बीमारी के पांच प्रकारों से बचाव करता है।

घातक बीमारी के हॉटस्पॉट में से एक है नाइजीरिया
नाइजीरिया अफ्रीका में घातक बीमारी के हॉटस्पॉट में से एक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पिछले साल 26 अफ्रीकी देशों में वार्षिक मामलों में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिन्हें मेनिनजाइटिस हाइपरएंडेमिक देश माना जाता है।

नाइजीरिया के सात राज्यों में 153 मौतें दर्ज
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि नाइजीरिया का यह प्रयास हमें 2030 तक मेनिनजाइटिस को खत्म करने के हमारे लक्ष्य के एक कदम और करीब लाता है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले अक्टूबर से इस साल मध्य मार्च के बीच देश में 1,742 मामले संदिग्ध थे, जिनमें से नाइजीरिया के सात राज्यों में 153 मौतें दर्ज की गईं।

Related Articles

Back to top button