रामनवमी पर घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार

रामभक्त रामनवमी के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 17 अप्रैल को रामनवमी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के शुभ अवसर पर घर में उचित दिशा में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करने से साधक को जीवन में अपार खुशियां प्राप्त होती हैं और कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप भी रामनवमी पर घर में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति विराजमान कर रहे हैं, तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि राम दरबार किस दिशा में लगाना शुभ होता है।

इस दिशा में लगाएं राम दरबार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि घर में राम दरबार उचित दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच सदैव सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

वास्तु शास्त्र में वर्णन किया गया है कि घर में उचित दिशा में राम दरबार की मूर्ति या तस्वीर लगाने से इंसान के जीवन की सभी तरह की समस्याएं खत्म होती हैं। श्रीराम दरबार में भगवान श्री राम पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। यह दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाता है।

राम दरबार की पूजा मिलते हैं फायदे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम दरबार की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को भगवान राम, मां सीता, भगवान लक्ष्मण के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इंसान के बिगड़े हुए कार्य पूरे होने लगते हैं। ऐसा माना जाता है कि रोजाना राम दरबार की पूजा करने से सुख- शांति की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button