बायजूज इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा

भारी वित्तीय संकट और अंदरूनी खींचतान से जूझ रही बायजूज (BYJU’S) को एक और झटका लगा है। बायजूज इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने इस्तीफा दे दिया है। इसे बायजूज के भीतर गहराते संकट के संकेत तौर पर देखा जा रहा है।

अर्जुन मोहन ने क्यों दिया इस्तीफा
बायजूज ने बताया कि उसके सीईओ अर्जुन मोहन ने नए अवसरों की तलाश में इस्तीफा दिया है। अर्जुन सिर्फ सात महीने पहले ही बायजूज से जुड़े थे। अब वह बाहरी सलाहकार की भूमिका में रहेंगे।

अर्जुन 2023 में 11 साल बाद Byju’s के साथ दोबारा जुड़े थे। उन्होंने इससे पहले कंपनी में करीब 11 सालों तक काम किया था। फिर वह UpGrad में इंडिया बिजनेस के CEO के तौर पर चले गए थे। अर्जुन मोहन ने एक किताब भी लिखी है, ‘एजुकेटिंग ए बिलियन’।

बायजूज का कारोबार काफी घट गया है। उसने पिछले दिनों कई कर्मचारियों की छंटनी भी की है। अर्जुन के पद छोड़ने को भी इन्हीं सब चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब बायजूज का क्या होगा?
अब अर्जुन मोहन के पद छोड़ने के बाद बायजूज के फाउंडर बायजू रवींद्रन बाद कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज संभालेंगे। कंपनी ने अपने कारोबारी नजरिए में भी बड़े बदलाव की जानकारी दी है। अब वह सिर्फ तीन मुख्य सेगमेंट- लर्निंग ऐप, ऑनलाइन क्लासेज एंड ट्यूशन सेंटर और टेस्ट-प्रिपरेशन पर फोकस करेगी।

इन तीनों ही सेगमेंट को अलग-अलग लीड करेंगे। उनका काम मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने सेगमेंट को स्वतंत्र तौर पर चलाना होगा। बायजू रवींद्रन के मुताबिक, यह रिस्ट्रक्चरिंग BYJU’S 3.0 के आगाज की प्रतीक है।

नए चरण में बायजूज AI-फर्स्ट प्रोडक्ट्स पर फोकस करेगी। कंपनी के मुताबिक, इन्हें ट्रायल के दौरान काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Related Articles

Back to top button