इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भारी बारिश के चलते आई आपदा

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा इलाके में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बाद आसपास की पहाड़ियों से चार घर बिल्कुल जमीन में धंस गए। प्रभावित घरों में से एक में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इस भूस्खलन में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। बचावकर्मियों ने 3 साल की एक लड़की और उसकी मां के शव बरामद किए हैं।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा सामने आ रहा है। यहां सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से कई लोग मिट्टी में दब गए थे तो कई लापता चल रहे थे।

इस बीच, बचावकर्मियों ने 3 साल की एक लड़की और उसकी मां के शव बरामद किए हैं। भूस्खलन में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मूसलाधार बारिश के कारण चार घर हुए भूस्खलन के शिकार

स्थानीय पुलिस प्रमुख गुनार्डी मुंडू ने कहा कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा जिले के दक्षिण मकाले गांव में शनिवार को आसपास की पहाड़ियों से मूसलाधार बारिश के कारण चार घर भूस्खलन के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि जब भूस्खलन हुआ तो एक घर में पारिवारिक समारोह चल रहा था। कोहरे और बारिश के कारण पीड़ितों की तलाश में बाधा आ रही थी।

8 वर्षीय लड़की सहित दो घायलों को बचाया गया

पुलिस प्रमुख मुंडू ने कहा, दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक मकाले और दक्षिण मकाले के सुदूर पहाड़ी गांवों में खोज में शामिल हुए। रविवार तड़के बचावकर्मी 8 वर्षीय लड़की सहित दो घायल लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा द्वीप

ताना तोराजा में कई लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं, जिनमें पारंपरिक घर और गुफाओं में दफ़न शवों की लकड़ी की मूर्तियां शामिल हैं, जिन्हें ताऊ-ताउ के नाम से जाना जाता है। देश में 17,000 द्वीपों की श्रृंखला इंडोनेशिया में मौसमी बारिश के कारण बार-बार भूस्खलन और बाढ़ आती है, जहां लाखों लोग पहाड़ी इलाकों या उपजाऊ बाढ़ के मैदानों में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency