बैचलर पार्टी से लेकर फेरों तक, शादी के हर लुक में खूबसूरत दिखीं आरती सिंह

लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने देर रात अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की। दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी अपनी भांजी की खुशियों में शरीक हुए। कई दिनों से आरती की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बैचलर पार्टी से लेकर अपने फेरों तक में आरती बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। अपनी शादी में आरती ने पेस्टल रंग को छोड़कर लाल रंग का ब्राइडल लहंगा पहना। शादी में आरती के दूल्हे राजा दीपक भी किसी राजकुमार से कम नहीं दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि वो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अगर आपने आरती के सभी लुक्स नहीं देखें हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए।

शादी के लिए चुना लाल लहंगा
जहां एक तरफ अभिनेत्रियां अपनी शादी में पेस्टल लहंगे को चुन रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ आरती ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लाल लहंगे पर गोल्डन सितारों से हैवी वर्क किया गया था।

अपने इस लाल लहंगा लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में हैवी नेकपीस, कानों में भारी झुमके, माथे पर माथा पट्टी और हाथों में खूबसूरत सा लाल चूड़ा पहना था। उनके चूड़े में गोल्डन रंग के कलीरे भी लगे थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था।

फेरों में पहनी साड़ी
एक्ट्रेस ने अपने फेरों के समय लहंगा बदल लिया था। उन्होंने लाल लहंगा हटाकर फेरों में गुलाबी रंग की खूबसूरत सी साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्डन रंग की ज्वेलरी कैरी की थी। फेरों में आरती काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।

संगीत में खूबसूरत लुक
एक्ट्रेस ने अपने संगीत में हरे रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर काफी हैवी वर्क था। इसके साथ उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी। हाथों में लगी मेहंदी उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी।

मेहंदी में पहना शरारा
आरती ने अपनी मेहंदी में खूबसूरत सा पर्पल और गोल्डन रंग का शरारा पहना था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही अपने इस शरारा लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक साइड रखा था। माथे पर मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

हल्दी में पहनी स्कर्ट और टॉप
एक्ट्रेस का हल्दी लुक बेहद ही खूबसूरत था। उन्होंने अपनी हल्दी में पीले रंग की खूबसूरत सी स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ डीपनेक क्रॉप टॉप उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी।

बैचलर पार्टी में दिखा ग्लैमरस लुक
एक्ट्रेस ने अपनी बैचलर पार्टी में ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। इस वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में आरती काफी ग्लैमरस दिख रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था, जिस वजह से उनका लुक और प्यारा लग रहा था।

Related Articles

Back to top button