अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के साथ खरीदें ये चीजें

अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इसे दीपावली और धनतेरस की तरह ही बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन शुभता का प्रतीक है। इस विशेष दिन पर लोग धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस बार यह पर्व 10 मई, 2024 को मनाया जाएगा।

ऐसा माना जाता है कि जो जातक सच्चे भाव के साथ इस तिथि पर मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं और दान, खरीदारी आदि कार्य करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया पर बन रहा है ये शुभ संयोग
इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भोर से प्रात: 10 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा इस पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। अगर आप खरीदारी के लिए जा रहे हैं, तो आपको रोहिणी नक्षत्र के दौरान ही जाना चाहिए, क्योंकि यह समय बहुत अच्छा माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह पूरा दिन शुभ होता है।

सोना चांदी के साथ खरीद सकते हैं ये चीजें
अक्षय तृतीया पर सोना चांदी के अलावा जमीन, घर व वाहन आदि चीजें भी खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है जो लोग इस तिथि पर इन चीजों को खरीदते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है।

हालांकि ये जरूरी नहीं है आप अपने क्षमता अनुसार, भी वस्तुएं घर में ला सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि ईश्वर प्रेम और भाव के भूखे होते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency