अनुपम खेर की ‘छोटा भीम’ अब इस दिन होगी थिएटर्स में रिलीज

एनिमेटेड कार्टून ‘छोटा भीम’ ने छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। बच्चों का ये फेवरेट शो अब फिल्मी दुनिया में भी आने के लिए तैयार है। ‘छोटा भीम’ अनोखे अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड के नामचीन एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) मूवी में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ है। बच्चों के पसंदीदा कैरेक्टर्स की ये कहानी अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना रंग जमाने के लिए तैयार है।

आगे बढ़ी ‘छोटा भीम’ की रिलीज
राजीव चिलका के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी नीरज विक्रम ने लिखी है। राजीव ने ही फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। ‘छोटा भीम’ में अनुपम खेर गुरू शंभु के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म पहले 24 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है।

ये फिल्म अब तय रिलीज से एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी 31 मई को रिलीज की जाएगी। ‘छोटा भीम’ फिल्म की स्टार कास्ट में मकरंद देशपांडे और यज्ञ भसीन भी होंगे।

‘छोटा भीम’ फिल्म की स्टार कास्ट
‘छोटा भीम’ फिल्म में मेन कैरेक्टर का रोल यज्ञ भसीन करेंगे। वहीं, चुटकी के रोल में आश्रिया मिश्रा होंगी। ‘शगुन’ फेम सुरभी तिवारी, टुनटुन मौसी का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में मकरंद देशपांडे, स्कंधी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

‘छोटा भीम’ फिल्म के बाद अनुपम ‘विजय 69’ में नजर आएंगे। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button