महराजगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फरेंदा क्षेत्र के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बृजमनगंज के करमहा गांव में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से यहां श्रमिक के तौर पर काम करने वाली दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य लोग घायल हो गये। सभी मृतक झारखंड के निवासी थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मौके पर राहत कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों के नाम तथा उम्र की जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button