अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने अरुण रेड्डी को पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फर्जी वीडियो वायरल मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अरुण रेड्डी को देर रात जज के सामने मे पेश किया। पाटियाला हॉउस कोर्ट ने तेलंगाना कांग्रेस के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अरुण रेड्डी को पुलिस हिरासत में भेजा है।

पुलिस ने अमित शाह फर्जी वीडियो वायरल मामले में शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह एक्स पर अरुण रेड्डी का अकाउंट स्प्रिट ऑफ कांग्रेस के नाम से है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण रेड्डी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सोशल मीडिया नेशनल कॉर्डिनेटर है। कांग्रेस नेता रेड्डी पर अपने मोबाइल से सबूत मिटाने का भी आरोप है। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अरुण रेड्डी की गिरफ्तारी दिल्ली से ही हुई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है अमित शाम की फर्जी वीडियो कांग्रेस नेता रेड्डी ने ही बनाई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के पांच सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

Related Articles

Back to top button