धुंआधार नोट छाप रही ‘श्रीकांत’ ने सोमवार को की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) फिल्म ‘श्रीकांत’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म में ब्लाइंड मैन का रोल प्ले किया है। ‘श्रीकांत’ रियल लाइफ पर आधारित मूवी है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘श्रीकांत’ का जलवा
तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी ‘श्रीकांत’ को क्रिटिक्स ऑफ ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 10 करोड़ के पार की कमाई कर ली। ‘श्रीकांत’ विजुअली इंपेयर्ड इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। जन्म से नेत्रहीन होने के बाद भी कैसे उन्होंने अपने सपनों को साकार किया, ‘श्रीकांत’ फिल्म में ये दिखाया गया है।

मंडे टेस्ट में पास या फेल?
ओपनिंग वीकेंड तक ‘श्रीकांत’ ने धुआंधार कमाई की। 2.25 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में हर दिन उछाल देखने को मिला। वहीं, मंडे टेस्ट में इसका क्या हाल हुआ, ये देखने लायक है। सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

‘श्रीकांत’ का कलेक्शन

पहला दिन2.41 करोड़
दूसरा दिन4.26 करोड़
तीसरा दिन5.28 करोड़
चौथा दिन1.69 करोड़
टोटल13.64 करोड़

‘श्रीकांत’ पर टिकी निगाहें
राजकुमार राव बॉलीवुड के बैंकेबल एक्टर माने जाते हैं। ‘श्रीकांत’ के पहले उनकी आखिरी फिल्म 2023 में आई ‘भीड़’ थी। जबकि, आखिरी हिट मूवी 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ थी। ऐसे में ‘श्रीकांत’ के कलेक्शन पर निगाहें टिकी हैं, जो स्त्री फिल्म के बाद उनकी अगली हिट हो सकती है।

‘श्रीकांत’ की स्टार कास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर ने भी अहम रोल निभाया है।

Related Articles

Back to top button