बेहद सस्ता हो जाएगा Realme का 5000mAh बैटरी फोन

रियलमी ने अपने ग्राहकों के लिए बीते महीने ही realme P1 Series लॉन्च की थी। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन realme P1 5G और realme P1 Pro 5G को लाया गया था।

इसी कड़ी में कंपनी अपने ग्राहकों को एक खास डील ऑफर कर रही है। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो रियलमी के न्यूली लॉन्च फोन पर मिलने वाले इस ऑफर को चेक कर सकते हैं।

सस्ते में ले जाइए realme P1 Pro 5G
रियलमी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक लेटेस्ट पोस्ट जारी किया है। कंपनी ने इस पोस्ट के साथ रियलमी सेविंग्स डे (realme savings day) को लेकर जानकारी दी है।
रियलमी सेविंग्स डे (realme savings day) के साथ ग्राहक realme P1 Pro 5G को सस्ते में खरीद सकते हैं।

कब लाइव होगी स्पेशल सेल
रियलमी का यह सेल 21 मई 2024 को लाइव हो रही है। हालांकि, यह सेल केवल 24 घंटों के लिए ही लाइव होगी। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और आधी रात 12 बजे तक चलेगी। इस सेल में रियलमी का realme P1 Pro 5G फोन 17,999 रुपये के शुरुआती दाम में खरीदा जा सकेगा।

realme P1 Pro 5G की खूबियां

  • realme P1 Pro 5G को कंपनी Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश करती है।
  • रियलमी फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
  • फोन को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लाया जाता है।
  • फोन को दो कलर ऑप्शन Phoenix Red और Parrot Blue में खरीद सकते हैं।
  • यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट है।
  • realme P1 Pro 5G फोन 5000mAh बैटरी और 45W SuperVooc चार्ज के साथ आता है।
  • रियलमी फोन Sony LYT-600 OIS Camera के साथ 50MP AI Camera से लैस है। फोन 8MP Ultra-Wide Camera और 16MP Selfie Camera के साथ आता है।

Related Articles

Back to top button